शक्ति 2 नवम्बर।। नगरपालिका शक्ति की बहुपयोगी सामुदायिक भवन के 10 कमरों में आज की जरूरत को देखते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवम् विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत जी को दीपावली की बधाई देते हुए बताया कि शक्ति नगर एवम् आसपास की अधिकतम विवाह और अन्य सार्वजानिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जिसमें जनता की मांग है कि 10 कमरों में एसी लगाना बहुत जरूरी है एवम् अन्य कार्य हेतु 5 लाख रुपए की जरूरत है जिसे डॉ चरण दास महंत जी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल 5 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की । दीपावली पर्व पर डॉ महंत जी ने क्षेत्रवासियों को जरूरी मांग को स्वीकृत करने के रूप में उपहार दिया है

0 टिप्पणियाँ