• सेंटर बना सक्ती जिला मुख्यालय का सीएचसी मोतियाबिंद आपरेशन होना हुआ मुश्किल •एनेस्थीसिया विशेषज्ञ के न होने से आपातकालीन सर्जरी होने लगी प्रभावित •नेत्र और अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों को नहीं मिल रहा वेतन विशेषज्ञ चिकित्सकों में नाराजगी का माहौल





 नवीन जिला गठन उपरांत निरंतर प्रगतिशील हो रही थी स्वास्थ्य सुविधाएं वर्तमान में पूरे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था है पतन की राह में अग्रसर 


सक्ती। जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9 विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर अपनी सेवा दे रहे थे समुचित संसाधन के बीच सिजेरियन प्रसव और मोतियाबिंद आपरेशन का कीर्तिमान स्थापित कर रहा था जिला सक्ती का मुख्यालय स्थित सीएचसी तो स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तर में जिला प्रशासन के साथ साथ यूनिसेफ भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा था किंतु वर्तमान स्थिति में जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर की कमी हो चली है मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ सरजू राठिया एनेस्थीसिया विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ शीतल दास मानिकपुरी नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ शगुफ्ता अमीन का अन्यत्र पोस्टिंग हो जाने से सीएचसी सकती में संचालित गहन चिकित्सा यूनिट आईसीयू में मरीजों का उपचार हो रहा प्रभावित गंभीर बीमारी के इलाज हेतु किया जा रहा रेफर नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ शगुफ्ता अमीन के अन्यत्र पोस्टिंग हो जाने से मोतियाबिंद आपरेशन सेवा हो रही प्रभावित वहीं निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ शीतल दास मानिकपुरी के अन्यत्र पोस्टिंग हो जाने सिजेरियन आपरेशन सामान्य आपरेशन प्रभावित होने लगा है ऐसा नहीं कि मोतियाबिंद आपरेशन पूर्णतः बाधित हो जाएगा मोतियाबिंद आपरेशन के लिए नेत्र सर्जन डॉ शिवांगी रंजनी वर्तमान सीएचसी में कार्यरत है किन्तु स्वास्थ विभाग इस नेत्र सर्जन की 7 मा का वेतन भुगतान साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु आवश्यक अवधि औषधि कंसयुमेबल की उपलब्धता हेतु लापरवाही बरत रही है इसी स्थिति से प्रभावित हो रहे हैं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बादल का जिन्हें अपनी जॉइन से लेकर आज दिनांक तक 3 माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है विशेषज्ञ चिकित्सकों को समय पर वेतन और चिकित्सकों को समय पर वेतन और चिकित्सकीय सामग्रियों की समय पर उपलब्धता का में खामाजिया आम लोगों को भुगतना पड़ेगा शासन प्रशासन को चाहिए समय रहते इस समस्या पर ध्यान देकर उचित कदम उठाने की जरूरत है जिससे आम जनों को इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा मिल सके और यहां की जो समस्या है उसे जल्द से जल्द निजात मिले

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689