एक किलो पांच सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार थाना डभरा पुलिस की कार्यवाही दिनांक 26/09/2024






श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र मे मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 25.09.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि वार्ड नं. 09 डभरा का गणेशराम चौहान अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु रखा है, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी गणेशराम चौहान पिता पितरूराम चौहान उम्र 51 वर्ष साकिन वार्ड नं. 09 डभरा के मकान के कमरे से एक हरा पीला लाईनदार कपड़ा के थैला में रखा खाकी रंग के सेलो टेप में लिपटा हुआ एक पैकेट तथा नीले रंग की पॉलिथीन में रखा मादक पदार्थ गांजा, वजनी एक किलो पांच सौ ग्राम किमती 12000 रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 341/2024 धारा 20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट कायम कर दिनांक 25.09.2024 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में उनि सी.एम. मालाकार, प्र.आर. मिथुन सुल्तान, आर. सुरज सिदार, मानसिंह कुर्रे, सविता भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689