मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण... मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन




सकती । जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह मे  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े  ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगी तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन करेंगी।

 राज्य शासन के अवर सचिव ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथि का एक आदेश विगत 11 अगस्त को जारी कर दिया है।स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री / संघ राज्य मंत्री / मंत्रीगणों एवं अन्य मुख्य अतिथियों द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किये जाने के संबंध में आदेश जारी किया है राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि दिनांक 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निम्नांकित जिला मुख्यालयों पर उनके समक्ष दर्शाए अनुसार माननीय मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन किया जाएगा  यह स्पष्ट किया जाता है कि केवल जिला मुख्यालयों में परेड आयोजित की जाएगी, जिला मुख्यालयों के अलावा अन्य किसी स्थान पर परेड आयोजित नहीं होगी। परेड में सेना (जहाँ उपलब्ध हो), पुलिस, एन.सी.सी., नगर सेना, जेल प्रहरी की टुकड़ियां भाग लेंगी। जिला स्तर पर स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति / संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। यह ध्यान रखा जाएगा कि समारोह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम गरिमामय एवं रूचिपूर्ण हो। जनपद पंचायत/तहसील स्तर पर समारोह का आयोजन :- जनपद पंचायत मुख्यालयों पर संबंधित जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाए एवं तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया जाए एवं मुख्य अतिथि द्वारा भाषण दिया जाए। छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला मुख्यालय में आयोजित किए जाने वाले मुख्य अतिथियों का नाम इस प्रकार है...


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689