नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी रहेंगे 01 दिवसीय हड़ताल पर





सक्ती:    छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ की बैठक दिनांक 24.08.2024 को दिन- शनिवार को संभाग अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह राणा की उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश स्तरीय हड़ताल धरना प्रदर्शन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वासु चैबे ने बताया कि इस बैठक में सक्ती जिले के सभी नगरीय निकायों के कर्मचारी सम्मिलित हुए जिसमें निर्णय लिया गया की अपने मांगों को लेकर प्रदेश स्तर के आवाहन पर 01 दिवस के सामुहिक हड़ताल 03 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जावेगा - 

1.    समस्त नगरीय निकायों से प्लेसमेंट/ठेका प्रथा को समाप्त कर, प्लेसमेंट कर्मचारियों     को निकायों में समायोजन किया जावे।

2.    नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमितीकरण तक 62 वर्ष की     आयु तक नौकरी की सुरक्षा प्रदान की जावे।

3.    नगरीय निकायों में कार्यरत किसी भी प्लेसमेंट कर्मी को सेवा से पृथक न किया जावे।


        नगरीय निकायों के कर्मचारियों के 01 दिवसीय हड़ताल में जाने से सफाई, बिजली, पानी, जन्म-मृत्यु, राशनकार्ड, लोकसेवा आदि से संबंधी कार्य प्रभावित होंगे। उक्त बैठक नगर पंचायत डभरा, चन्द्रपुर, नया बाराद्वार के कर्मचारीगण के साथ नगर पालिका के कर्मचारी मो.इब्राहिम खान, संतोष यादव, रामभरोस यादव, विजय सोनवानी, प्रकाश सिंदुर, मोहन चैहान, अभिजीत सिंह, हरेन्द्र रात्रे, दुर्गेश साहू, राधे राठौर, नवाब खान, सतीश तंबोली, बिहारी लाल, रामलाल, वजीर मोहम्मद, राजू कसेर, बोटलाल आदि कर्मचारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689