आश्रम मसनियाखुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह पर किये गये कार्यक्रम की जानकारी"




  चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' घोषित किया गया है। शासकीय आदिवासी बालक आश्रम मसानिया खुर्द में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के उपलक्ष में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया. जिसमे कक्षा तीन चार पांच के बच्चों का ,चंदा मामा को पत्र,क्विज ,चित्रकला और विज्ञान के चमत्कारिक प्रयोग का आयोजन किया गया बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर और रोचक तरीके से चित्र बनाया गया. विज्ञान के चमत्कारिक प्रयोग कक्षा पहली से पांचवीं के बच्चो द्वारा बहुत ही अच्छे से किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पेन देकर पुरस्कृत किया गया. प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय के द्वारा बच्चों को अंतरिक्ष और विज्ञान से जुड़े जानकारी सभी बच्चों को दिया गया।
दो चरण में प्रतियोगिता आयोजित
स्तर 1,2,3 में चित्रकला में प्रथम जगदीश कंवर,दूसरा राजेंद्र सिदार,तीसरा शरदकुमार,चौथा, जयंत।स्तर 4,5 में प्रथम जयप्रकाश,दूसरा कुनाल,तीसरा प्रताप,तरुण,संजू,चौथा में रोशन,दिलेश रहा।
सभी बच्चो ने आज एक अचंभित करने वाले विज्ञान प्रयोग सीखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689