सक्ती। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।


 

 इस दौरान उन्होंने कहा कि बलौदा बाजार के मामले में प्रदेश की साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में

हुई बदनामी को छुपा रही है। विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। हमारे विधायक साथी विधायक देवेंन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है। श्री साहू ने कहा कि विधायक देवेन्द्र यादव बलौदाबाजार में न भाषण दिया और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रर्दशन में शामिल हुए। वे भीड़ में पांच मिनट रूक कर वापस आ गये थे। कही भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नही और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे।पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। देवेन्द्र यादव पर जितनी धारायें लगाई गयी है। पुलिस को एक साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिये। पूरी घटना के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी है । लचर कानून व्यवस्था और प्रशासन की निरंकुशता व लापरवाही से बलौदा बाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हई और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। इस पूरे आंदोलन में भाजपा नेताओं की भूमिका भी संदिग्ध है। प्रदेश सरकार उन्हे बचाने का प्रयास कर रही है। विधायक साथी देवेंन्द्र यादव के उपर लगाई गयी धारा चेक लिस्ट दण्ड प्रक्रिया की धारा 41 (b) 2 के अंतर्गत निर्मित कार्यालय प्रभारी आरक्षित केन्द्र सिटी कोतवाली जिला बलौदा बाजार अपराध क्रमांक 386/2024 धारा 153 (a), 505, (1) 505 (1b), 505 (1c),109,120 (b) IPC जोड़ने धारा 147,148,149,146,353, 332,333,307,435,436,341,427, भादवि एवं 3,4 लोक संपत्ती क्षति निवारण अधिनियम 1984 लगाया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689