पर्यावरण संरक्षण: लीनेस क्लब प्रोजेक्ट प्रमोटर लीनेस सुमन सिंह ने ऑफिसर कॉलोनी में किया पौधरोपण व पौधा वितरण

 


सक्ती–ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 स्वर्णिम सक्ती क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट प्रमोटर लीनेस सुमन सिंह ने ऑफिसर कॉलोनी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया और स्थानीय बच्चों व नागरिकों को पौधे वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान लीनेस सुमन सिंह ने बच्चों को प्रकृति के संतुलन और वृक्षों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि जीवन के हर शुभ अवसर—जैसे जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य पारिवारिक उत्सवों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके बड़े होने तक संरक्षण का संकल्प लें। इससे आने वाली पीढ़ियों के साथ-साथ पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं को भी सुरक्षित व हरा-भरा वातावरण मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने मोहल्लेवासियों से सिंगल-यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर क्लब की सचिव लीनेस निकहत करीम, कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. शालू पाहवा, लता नायक, अनीता सिंह, विजया जायसवाल, अनीता राठौर सहित अन्य सदस्याएं और मोहल्ले के बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689