शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला काफरमार में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

 


खरसिया (रायगढ़): शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला काफरमार (विकासखंड खरसिया, जिला रायगढ़) में शिक्षक दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए शिक्षा और शिक्षकों के योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों डी. हेतराम, ईश्वर सिंह राठिया और संतोष लाल कंवर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया और जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर माहेश्वरी राठिया, माही राठिया, शिवनारायण राठिया एवं त्रिनाथ राठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के समस्त स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सक्रिय सहभागिता दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने गुरुजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689