बैडमिंटन में चमकीं अनुनय कॉन्वेंट की आराध्या: संभाग स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब राज्य स्तर पर करेंगी प्रतिनिधित्व



सक्ति–अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ति की प्रतिभाशाली छात्रा आराध्या कुर्रे ने शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है। वह घनश्याम कुर्रे तथा प्रीति कुर्रे की सुपुत्री है। 27 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आराध्या का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वह 17 अक्टूबर को अंबिकापुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

आराध्या ने अपनी मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिला स्तर से संभाग और अब राज्य स्तर तक का उनका सफर उनकी खेल प्रतिभा एवं समर्पण को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, परिजनों एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, खेल प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित किया।

आराध्या की इस सफलता पर स्कूल के निदेशक योगेश कुमार साहू ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है एवं स्क्रम में इस साल लगभग 30 विद्यार्थी संभाग स्तर तक चयनित हो चुके हैं जो नगर एवं विद्यालय के लिए गर्व की बात है आराध्या के परिवारजन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने आराध्या की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आराध्या राज्य स्तर पर भी अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से अनुनय कॉन्वेंट स्कूल एवं सक्ति का नाम रोशन करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689