सक्ती: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा महंगे बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के खिलाफ एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता रेस्ट हाऊस सकती में आयोजन किया गया। सक्ती जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रेस वार्ता में वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दो महीने के चरणबद्ध आंदोलन की विस्तृत रणनीति साझा की गई।प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने कहा कि सरकार बिजली की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर आम परिवारों पर आर्थिक बोझ लाद रही है। इसके साथ ही बिना किसी पारदर्शिता के लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के शोषण का जरिया बन चुके हैं। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि बढ़ी हुई बिजली दरें तुरंत वापस ली जाएं, स्मार्ट मीटर योजना को रद्द किया जाए और पूर्ववर्ती सरकार की '400 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना' को पुनः बहाल किया जाए।प्रेस वार्ता में शामिल प्रमुख पदाधिकारीइस महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में सक्ती जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई नगर कांग्रेस अध्यक्ष: राकेश राठौर , गिरधर जायसवाल(जिला महामंत्री), बलराम पांडे जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस शक्ति, साधेश्वर गबेल, संतोष सोनी लाला, जनपद सदस्य सफीक खान, पार्षद राम सजीवन, पूर्व सरपंच जिवेन्द्र राठौर , सम्सतमरेज खान, जागेश्वर सिंह सिदार, रविंद्र राठौर, पवन साहू और राशिद खान
आंदोलन की आगामी रूपरेखाप्रेस वार्ता में उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि 1 अगस्त को जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता के बाद, इस आंदोलन को बूथ और वार्ड स्तर तक ले जाया जाएगा:
2 अगस्त से घर-घर संपर्क: कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक गांव, वार्ड और पंचायत में जाकर उपभोक्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और आवेदन फॉर्म भरवाएंगे।
सोशल मीडिया पर अभियान: बिजली बिलों से त्रस्त जनता की समस्याओं के वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाएंगे।
बिजली दफ्तरों का घेराव: ब्लॉक और जिला स्तर पर एकत्रित आवेदनों को लेकर स्थानीय बिजली कार्यालयों का घेराव किया जाएगा और इसकी पावती मुख्यमंत्री तक भेजी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ