सक्ती- नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर के नेतृत्व में मासिक बैठक स्थानीय रेस्ट हाऊस में हुई इस बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
मासिक बैठक के मुख्य बिंदु एवं मांगें
बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग: कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बिजली दरों में बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।
स्मार्ट मीटर का विरोध: स्मार्ट मीटरों को उपभोक्ताओं के शोषण का जरिया बताते हुए इस योजना को तुरंत रद्द करने की मांग की गई।
400 यूनिट हाफ योजना बहाल हो: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की '400 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना' को पुनः लागू करने की मांग की गई।
जन-आंदोलन का आह्वान: मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया की नगर में घर-घर जाकर लोगों को स्मार्ट मीटर न लगवाने के लिए जागरूक करने और इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही गई।
🗓️ 2 अगस्त के चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति
घर-घर संपर्क अभियान (2 अगस्त से शुरू): वार्ड क्रमांक 16 से इस अभियान की शुरुआत की गई है। बुत कार्यकर्ता सभी वार्डों में जाकर बिजली उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और आवेदन फॉर्म भरवाएंगे।
सोशल मीडिया अभियान: महंगे बिजली बिलों से परेशान जनता की समस्याओं के फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाएंगे।
बिजली दफ्तरों का घेराव: ब्लॉक और जिला स्तर पर एकत्र किए गए आवेदनों को लेकर स्थानीय बिजली कार्यालयों का घेराव किया जाएगा और पावती मुख्यमंत्री के नाम भेजी जाएगी।
उपस्थित प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता-
मासिक बैठक में सक्ती नगर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से
जिला कांग्रेस अध्यक्ष: रश्मि गबेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर
गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, महबूब खान, नारायणन गबेल, संतोष सोनी (लाला), जनपद सदस्य सफीक खान, भुरु अग्रवाल, पार्षद राम सजीवन, सम्सतमरेज खां, देवेंद्र राठौर, मनोज जायसवाल, पियुष राय, विजय बहादुर, चांदनी सहीस, विजया जायसवाल, रवि देवांगन, प्रेम प्रधान, राकेश गबेल, साजिद खान, सुभाष देवांगन, शैलेन्द्र अजगले, सुकमत डेंसिल ,सुरेश डेसिंल रविंद्र राठौर, चंदन देवांगन,पवन साहू काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।



0 टिप्पणियाँ