सक्ति: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए, सक्ति शहर में पहली बार संपूर्ण पुलिस स्टाफ के लिए एक भव्य 'उत्कृष्ट साहस एवं शौर्य सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर और उनकी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें शक्ति क्षेत्र के बड़े और जटिल मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, जनप्रतिनिधिगढ़,पत्रकार साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है, बल्कि जन-प्रतिनिधियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित होता है
मंच संचालन कन्हैया गोयल के द्वारा किया गया।


0 टिप्पणियाँ