बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: युवा भाजपा नेता संजय कश्यप ने नारायण सागर तालाब पार कराया वृहद वृक्षारोपण

 


सक्ती। युवा भाजपा नेता संजय कश्यप ने अपनी पुत्री आरवी कश्यप के जन्मदिन को एक यादगार और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाया। इस खास अवसर पर 2 जुलाई को नारायण सागर तालाब पार में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संजय कश्यप की अगुवाई में हुए इस पुनीत कार्य में वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आमतौर पर लोग जन्मदिन पर भव्य पार्टियों का आयोजन करते हैं, लेकिन भाजपा नेता संजय कश्यप ने समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से पौधारोपण का मार्ग चुना। उनके नेतृत्व में नारायण सागर तालाब पार के खाली पड़े स्थानों को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।

रोपे गए छायादार और फलदार पौधे

इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रकृति और पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

छायादार एवं पवित्र वृक्ष: बरगद, पीपल, कदम और गुलमोहर।

फलदार एवं औषधीय पौधे: कटहल, बादाम, जामुन, अमरूद, आंवला और शहतूत।

जनभागीदारी रही अनुकरणीय

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात वार्ड वासियों की सक्रिय भागीदारी रही। वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों और युवाओं ने न केवल पौधारोपण में संजय कश्यप का साथ दिया, बल्कि इन पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल (सिंचाई) करने का संकल्प भी लिया।

"बेटी का जन्मदिन हमारे परिवार के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। इस खुशी को प्रकृति के साथ साझा करने और सक्ती को हरा-भरा बनाने के लिए हमने वृक्षारोपण का निर्णय लिया। पेड़ हमारे आने वाले कल का भविष्य हैं। इस मौके पर गायत्री मंदिर परिवार,साई समिति परिवार, नगर पालिका अध्यक्ष शक्ति श्यामसुंदर अग्रवाल, भारत यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष शक्ति, गोविंद निराला, पिंटू यादव, मनोज सोनी, सुरेश साहू, चंदन देवांगन, देवांगन, हुलास देवांगन, कमलेश ठाकुर, हर्ष देवांगन, राजा सोनी, परमेंद्र ठाकुर, नरसिंह देवांगन, देव देवांगन, अमित तंबोली, कोड़के, ठाकुर राम देवांगन, काफी संख्या में आम नागरिक एवं पार्षद गण शामिल रहे

— संजय कश्यप, युवा भाजपा नेता के इस सराहनीय और प्रेरणादायिक पहल के लिए नगरवासियों और प्रबुद्ध जनों ने बधाई दी है और बच्ची आरवी कश्यप के उज्जवल व दीर्घायु जीवन की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689