सक्ती: दिनांक 29 जुलाई 2026, दिन बुधवार को विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। विज्ञान भारती के प्रांतीय सचिव एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन के बिलासपुर संभाग प्रभारी डॉ. शरद कौशिक, सक्ती जिला समन्वयक डॉ. पीललाल पटेल तथा मालखरौदा खण्ड समन्वयक श्री रामनारायण सिदार ने सक्ती जिले के कलेक्टर श्री विकास तोपनो एवं जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी से सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान अधिकारियों के साथ विद्यार्थी विज्ञान मंथन के उद्देश्यों और गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के आधिकारिक ब्राउज़र का विमोचन भी किया गया।
चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री विकास तोपनो ने इस आयोजन हेतु शीघ्र आधिकारिक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए शासकीय आदेश जारी करने तथा 'तन, मन, धन' से पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, जो अत्यंत ही सराहनीय है।
इसके साथ ही, आयोजित बैठक में उपस्थित जिलेभर के सभी प्राचार्यों को डॉ. शरद कौशिक द्वारा विद्यार्थी विज्ञान मंथन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और विद्यार्थियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया गया। अधिकारियों और प्राचार्यों के सकारात्मक रुख से आज का यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।

0 टिप्पणियाँ