*वेदांता पावर को मिला क्रिसिल एए प्लस (सीई) अपग्रेड रेटिंग*



 भारत की प्रमुख प्राइवेट थर्मल पावर उत्पादक कंपनियों में से एक वेदांता पावर को क्रिसिल अपग्रेड रेटिंग मिला है। रेटिंग एजेंसी ने कंपनी को ‘रेटिंग वॉच विद डेवलपिंग इंप्लिकेशन्स’ (संभावित बदलावों वाली रेटिंग वॉच) से हटा दिया है और उसकी गारंटीकृत दीर्घावधि की बैंक सुविधाओं की रेटिंग को क्रिसिल एए प्लस (सीई) से बढ़ाकर क्रिसिल एए प्लस (सीई) स्टेबल कर दिया है। साथ ही, कंपनी की स्वतंत्र दीर्घावधि रेटिंग को एए-स्टेबल और अल्पावधि रेटिंग को क्रिसिल ए1 प्लस पर बरकरार रखा है।

यह रेटिंग बदलाव वेदांता समूह के डीमर्जर के सफल क्रियान्वयन के बाद हुआ है। यह वेदांता पावर लिमिटेड के मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल, विविध थर्मल पावर पोर्टफोलियो, अच्छी लिक्विडिटी स्थिति और रणनीतिक महत्व को दर्शाता है। क्रिसिल ने कंपनी के शानदार प्रचालन प्रदर्शन, दीर्घावधि के पावर परचेज एग्रीमेंट्स (पीपीए), सुरक्षित ईंधन आपूर्ति व्यवस्था और लगातार बनी हुई वित्तीय लचीलेपन को भी मान्यता दी है।

वर्तमान में वेदांता पावर लिमिटेड विविध पोर्टफोलियो का प्रचालन करती है जिसमें पंजाब में 1,980 मेगावाॅट क्षमता का वेदांता पावर तलवंडी साबो थर्मल प्लांट, ओडिशा में 600 मेगावाॅट का वेदांता पावर झारसुगुड़ा थर्मल प्लांट, आंध्रप्रदेश में 1,000 मेगावाॅट का वेदांता पावर मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड, और छत्तीसगढ़ में 600 मेगावाॅट का वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट शामिल हैं। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट में 600 मेगावाॅट की एक और यूनिट शुरू होने से कंपनी का ऊर्जा उत्पादन पोर्टफोलियो और मजबूत होगा।

क्रिसिल ने वेदांता पावर के मजबूत बिजनेस प्रोफाइल को चिह्नांकित किया है जो विविध जनरेशन पोर्टफोलियो, दीर्घावधि और मध्यम अवधि के पीपीए, परिचालन क्षमता के बड़े हिस्से को शामिल करने वाले ईंधन आपूर्ति अनुबंधों, अच्छी लिक्विडिटी और लगातार बनी हुई वित्तीय लचीले पर आधारित है। रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि डीमर्जर के बाद का स्ट्रक्चर इसके व्यवसाय में बेहतर रणनीतिक फोकस और अधिक वित्तीय लचीलापन प्रदान करता है।

यह नवीनतम रेटिंग कदम भारत भर में रणनीतिक रूप से स्थित परिसंपत्तियों के साथ विविध थर्मल पावर उत्पादक के रूप में वेदांता पावर के विकास की पुष्टि करता है तथा प्रचालन उत्कृष्टता, दूरदर्शितापूर्ण वित्तीय प्रबंधन और दीर्घावधि के मूल्य निर्माण पर कंपनी की निरंतर एकाग्रता को दर्शाता है।

वेदांता पावर ग्राहकों, व्यवसाय के भागीदारों और स्टेकहोल्डरों के लिए दीर्घावधि के मूल्य निर्माण के साथ विश्वसनीय, कुशल और उत्तरदायित्वपूर्ण ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689