सक्ति (छत्तीसगढ़): –केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और देशव्यापी छात्र आंदोलनों के बाद, आज सक्ति जिला में कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में जोरदार 'विजय मार्च' निकाला गया। पार्टी के उच्च निर्देशों के बाद, सक्ति में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, फ्रंटल संगठनों और युवाओं ने उत्साह के साथ सड़कों पर उतरकर अपनी जीत का जश्न मनाया।
पार्टी के निर्देशानुसार आज होने वाले निर्धारित कैंडललाइट मार्च और सत्याग्रह के कार्यक्रमों को 'विजय मार्च' में तब्दील किया गया, विजय जुलूस रेस्ट हाऊस से कचहरी चौक तक पहुंचने के बाद आतिशबाजी की गई।
युवाओं और नेतृत्व को समर्पण: यह आयोजन देश के छात्रों, युवाओं और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री राहुल गांधी के संघर्ष को समर्पित रहा। वक्ताओं ने कहा कि यह युवाओं की ताकत और निरंतर विरोध प्रदर्शनों का परिणाम है कि सरकार को झुकना पड़ा।
व्यापक भागीदारी: सक्ति में आयोजित इस विजय मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति रश्मि गबेल, ब्लॉक अध्यक्ष रामप्यारे सिदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष बलराम पांडे, महबूब खान, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, राकेश रोशन अधिवक्ता, कलावती सांडे सरपंच,संतोष सोनी लाला (पार्षद),घनश्याम देवांगन, गीता देवांगन,शफीक मोहम्मद, शम्स तमरेज खान नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष , अनिल देवांगन, रिजवान कुरैशी, सुभाष देवांगन, रविन्द्र राठौर, कुसुम यादव, विशाल संरपच ,,टीकाराम जिला आजक अध्यक्ष, ताम्रधज चंद्रा, शिव साहू , सुंदर चंद्रा, घसिया राम, धरमु लाल , अलीम खान, दिनेश बरेठ,पीयूष राय, मनोज जायसवाल, विजय बहादुर, भरू अग्रवाल, राकेश गबेल, शाजिद खान, हरीश अग्रवाल,वासु अग्रवाल, कालू रघुनाथ अग्रवाल, छोटू दस महंत , राशिद खान ,रवि देवांगन सचिव पटेल ,केशव सिंह राठौर ,रथराम पटेल और श्याम केंवट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी कर अपनी एकजुटता दिखाई और इस राजनीतिक घटनाक्रम को लोकतंत्र व युवाओं के संघर्ष की बड़ी जीत करार दिया।

0 टिप्पणियाँ