गुंजन एजुकेशन सेंटर में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला: 'प्रभावी शिक्षण के लिए संचार कौशल का महत्व' विषय पर मंथन



 गुंजन एजुकेशन सेंटर सक्ती में संस्था के डायरेक्टर श्री नितिन सोनी जी की अनोखी पहल द्वारा संस्था में शिक्षकों के व्यक्तित्व एवं शिक्षण कौशल उन्नयन हेतु शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला मास्टर ट्रेनर एवं वक्ता अन्नपूर्णा पवार द्वारा ली गई, वे बलौदा बाजार जिले में अंग्रेजी विषय की व्याख्याता हैं, प्रबंधन में शोध कर रहीं तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग तथा कैपेसिटी बिल्डिंग कमिशन, भारत सरकार द्वारा सर्टिफाइड मास्टर ट्रेनर, अब तक 13 से अधिक संचार एवं शिक्षण कौशल से संबंधित भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट कोर्सेज कर चुकीं, तथा छत्तीसगढ़ की सुविख्यात कवयित्री, लेखिका एवं स्तंभकार हैं। यह अपनी तरह की पहली प्रशिक्षण कार्यशाला थी जो प्रभावशाली शिक्षण में पब्लिक स्पीकिंग एवं अच्छे संचार कौशल के महत्व पर रखा गया था। प्रशिक्षण सत्र में लगभग 25 शिक्षकों ने भाग लिया एवं इस सत्र के पश्चात शिक्षकों की प्रतिक्रिया बेहद सुखद रही, उन्होंने इस प्रशिक्षण को प्रभावी शिक्षण तकनीक को उन्नत करने वाला बताया तथा वर्तमान में शिक्षण पद्धति में आ रही रूकावटों को दूर करने में लाभप्रद तथा प्रेरक शिक्षण की ओर अग्रसर करने वाला बताया। आज के परिवर्तनशील शिक्षा वातावरण में शिक्षकों के कौशल के विकास तथा विद्यार्थियों के अधिगम को बढ़ाने की दिशा में संस्था के डायरेक्टर श्री नितिन सोनी जी द्वारा उठाया गया यह एक सराहनीय कदम था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689