*छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती के द्वारा नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया...*



     दिनांक 17 जून 2026 को सक्ती जिला के नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती के द्वारा स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। 

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी से मिल कर कार्य करने की बात कही और स्वागत के लिए धन्यवाद भी दिये।

      इस दौरान शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि वर्तमान में VSK app में चेक इन/चेक आऊट नहीं होने या फिर हो रहा है तो विसंगति युक्त जानकारी दे रहा है।

पूर्व में जिन शिक्षकों ने बिना विभागीय अनुमति के टेट पास कर लिया है, उनके टेट योग्यता को सेवा पुस्तिका में इंद्राज किया जावे।

समस्त सेवा पुस्तिका का संधारण समयबद्ध एवं चरणबद्ध नियमित रूप से किया जाए।

  जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सकारात्मक एवं शिक्षक हित में उचित कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिये हैं।

  इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी प्यारेलाल साहू, विकास तिवारी, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह बनाफर, ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र कुमार राठौर लोचन प्रसाद चंद्रा, उमेंद यादव, लखेश्वर प्रसाद चंद्रा, भागीरथी चंद्रा, उत्तम कुमार चंद्रा, बालक राम खांडेकर, सत्येंद्र कुमार उरांव, श्रीमती प्रेमलता चंद्रा, श्रीमती रेखा पात्रे, अंतराम सिदार, राजकुमार चंद्रा, रामेश्वर चंद्रा, बृजभूषण चंद्रा, साहिल सिंह, जगदीश प्रसाद गबेल, वेद प्रकाश जायसवाल, मदन टांडे, छत राम कर्ष, राम शंकर कर्ष, डीगेस्वर चंद्रा, फकीरचंद गबेल सहित उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689