*चंद्रकांत राठौर बने लेखा अधिकारी शुभचिंतकों ने दी बधाई*



सक्ती। सक्ती विद्युत विभाग में पदस्थ चंद्रकांत राठौर को विभाग द्वारा पदोन्नत करते हुए लेखा अधिकारी बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि और नई जिम्मेदारी मिलने पर विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

चंद्रकांत राठौर के लेखा अधिकारी बनने पर विद्युत विभाग के सहकर्मियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर और मुंह मीठा कराकर अपनी शुभकामनाएं दीं। सभी मित्रों और सहयोगियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्री राठौर की कार्यकुशलता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरूप ही उन्हें यह सम्मानजनक पद प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी ने विश्वास जताया है कि वे अपने नए पद की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689