अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर *शक्ति नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान *अनुनय कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल* मैं सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के द्वारा योगाभ्यास तथा योग के प्रति सभी को जागरूक बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर ओम का उच्चारण करते हुए विद्यार्थी आंचल वर्मा, नविता उपाध्याय, निशा साहू, छाया यादव एवं शिक्षिका में अपर्णा बोस, सुष्मिता, मुस्कान देवांगन ने योगा प्रारंभ किया गया। योग में सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम और विभिन्न आसन कराया गया तथा उनके फायदे भी बताए गए। अंतिम में शिक्षिका आरती अग्रवाल के द्वारा योग के बारे में संबोधन किया गया तथा बताया गया कि योग का उद्गम हमारे देश से होकर अब पूरे विश्व में फैल गया है. संस्था के निदेशक ने बताया कि योग शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक चेतना बनाए रखने के लिए अत्यधिक आवश्यक है. यह एक ऐसी जीवनशैली है, जिसे अपनाकर हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। अवसर पर सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक अत्यधिक उत्साहित नजर आए एवं योग को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थियों का सहयोग रहा.

0 टिप्पणियाँ