अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया

 


सक्ति–सकरेली कला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल, सकरेली कला एवं आईसी कम्प्यूटर शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया तथा योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आईसी कम्प्यूटर शक्ति के डायरेक्टर श्री गनपत पटेल, सपना मैडम एवं श्री सौरभ पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल, सकरेली कला के प्रभारी प्राचार्य श्री दिलेश्वर प्रसाद सिदार, व्याख्याता श्री रामचन्द्र देवांगन, श्री झनक राम टंडन, विज्ञान सहायक श्री चंदन सिंह सिदार, श्री दीपक सिदार (प्यून) एवं श्रीमती राम बाई रात्रे (एच.एम. प्राचार्य) सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए, जिनके माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी लोगों ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया।

सभी वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और जीवन में सकारात्मकता प्रदान करती है।

🌿 "योग करें, निरोग रहें" 🌿

📍 स्थान : शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल, सकरेली कल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689