सक्ती। शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 28 जून 2026 को सुबह ठीक 8:00 बजे स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की उत्साहपूर्वक शुरुआत की गई।
अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र सोनी द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को यह सुरक्षा कवच मिलना अनिवार्य है।
माताओं में दिखा भारी उत्साह
सुबह से ही आंगनबाड़ी केंद्र में सुरक्षात्मक दवा पिलाने के लिए माताओं की भारी भीड़ देखी गई। क्षेत्र की जागरूक माताएं अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को लेकर लगातार केंद्र पहुंच रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा इस राष्ट्रीय अभियान से वंचित न रह जाए।
मितानिनों की सराहनीय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में मितानिन श्रीमती योगेश्वरी पटेल एवं श्रीमती जानकी पटेल की मुख्य भूमिका रही। उनके प्रयासों से केंद्र पर व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ