हरेठीकला की सड़क में मिट्टी डालने से कीचड़ युक्त बना सरपंच _ सचिव की मेहरबानी की वजह
सक्ती- जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम हरेठीकला की मुख्य मार्ग की सड़क बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बारहों महीने कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क का निर्माण पूर्व सरपंच राजेश टंडन के द्वारा कराया गया था। जहां पर अभी वर्तमान सरपंच श्रीमती बबीता गोपाल सिदार सचिव सीताराम कर्ष के द्वारा उसी सड़क में मिट्टी डालने की वजह से कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रही है क्योंकि मुख्य मार्ग से ही ग्रामीणों का पानी निकासी होता है। श्रीमती बबीता गोपाल सरपंच को इसमें मिट्टी नहीं डालना था जो की मिट्टी की वजह से ही कीचड़ हो रही है। इसमें लाखों रुपए खर्च करने की बात भी सामने आई है।
गौरतलब है कि सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम हरेठी कला के ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, लेकिन गर्मी और सर्दी के दिनों में भी सड़क पर कीचड़ और गड्ढे बने रहते हैं। गांव के छात्र-छात्राओं, किसानों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। ग्राम हरेठीकला के सचिव सीताराम कर्ष का हमेशा विवादों से नाता है। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के बारे में बताया कि वर्षों पहले जब दूसरे पंचायत में पदस्थ थे तब सचिव सीताराम कर्ष शासन के राशन और पेंशन गबन के मामले में जेल का हवा भी खा चुका है। इतना ही नहीं एक अन्य पंचायत में प्रधानमंत्री आवास में घपला प्रमाणित होने पर वहां से जीवनदान का भीख मांग कर अब यहां पदस्थ हुआ है। कई बार निलंबित भी किया जा चुका है इसके बावजूद भी सड़क में मिट्टी का कार्य कराया गया है । मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हरेठी कला की मुख्य सड़क का शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके तथा आवागमन सुगम हो सके।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन ग्राम हरेठी कला के ग्रामीणों को पक्की गली के ऊपर में मिट्टी डालने से बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

0 टिप्पणियाँ