सक्ती- मालखरौदा मे(जनपद पंचायत): विकासखंड स्तरीय नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत के लिए दिनांक 25 जून 2026 को ग्राम पंचायत कुरदा में 'शाला प्रवेश उत्सव' एवं 'नेवता भोज' का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में स्कूल की चौखट पर पहली बार कदम रखने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों का आत्मीय स्वागत किया गया।
तिलक लगाकर हुआ स्वागत, बांटी गई सामग्री
कार्यक्रम के दौरान कवि वर्मा जनपद अध्यक्ष मालखरौदा के मुख्य आतिथ्य में नवप्रवेशी बच्चों को गुलाल का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर शाला में प्रवेश कराया गया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए शासन की योजना के तहत निःशुल्क पुस्तकें और गणवेश (यूनिफॉर्म) प्रदान किए गए।
'नेवता भोज' में बच्चों को परोसी गई खीर-पूड़ी
सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित 'नेवता भोज' कार्यक्रम में सभी बच्चों को विशेष रूप से खीर, पूड़ी और मिठाइयों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया गया। इस विशेष भोज से बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ और पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मालखरौदा कवि वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी तेजेश्वर यादव मिलखरौदा , खंड शिक्षा अधिकारी एम एल प्रधान, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती लखेश्वरी लहरे, लता जीतू मनहर जनपद सदस्य कुरदा, श्रीमती जमुना बाई कमल खुंटे सरपंच कुरदा सभी संकुल प्रभारी विद्यालय के शिक्षक गण वह बच्चों के साथ-साथ पलक कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ