जे. बी. डी. ए. व्ही. हायर सेकेण्डरी स्कूल, सक्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया



सक्ती, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जे. बी. डी. ए. व्ही. हायर सेकेण्डरी स्कूल, सक्ती में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने वृक्षासन, ताड़ासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका पर चर्चा की गई। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री अंकित दरयानी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। सेक्रेटरी श्री सुनील दरयानी ने सभी को नियमित योग अपनाने की प्रेरणा दी। संरक्षक श्री राजकुमार दरयानी ने योग को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मकता का माध्यम बताया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री रामनारायण धीवर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ किया गया।इस कार्यक्रम में पूर्णिमा कसेर,कंचन कसेर, सुशील साहू भावना सोन नजमा खान , प्रिया खान राजेश पटेल, पुनिराम पटेल और कामदेव जगत सर का विशेष सहयोग रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689