सकती के तुषार जायसवाल ने MSW में यूनिवर्सिटी में हासिल किया 9वां स्थान, बढ़ाया नगर का मान

 


सकती-नगर के युवा अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल के सुपुत्र तुषार जायसवाल ने शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ की स्नातकोत्तर (MSW) परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर नगर और अपने समाज का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय द्वारा 14 मई को जारी की गई मेरिट लिस्ट में तुषार ने पूरे यूनिवर्सिटी में 9वां स्थान प्राप्त किया है।

शुरू से ही रहे हैं मेधावी छात्र

तुषार जायसवाल की प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने अपनी स्नातक (Graduation) की डिग्री गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर से 'बीएससी ग्रामीण विकास' (B.Sc. Rural Development) में उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की।

बधाइयों का लगा तांता

जैसे ही विश्वविद्यालय द्वारा प्रावीण्य सूची जारी की गई, वैसे ही सकती नगर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। तुषार की इस बड़ी उपलब्धि पर नगर के विभिन्न गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों, इष्ट मित्रों और परिजनों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689