पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सक्ती में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

 



सक्ती, 17 मई 2026: देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में सक्ती में कांग्रेस ने हल्ला बोला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व एवं नगर कांग्रेस कमेटी सक्ती के तत्वावधान में रविवार शाम 4:00 बजे बाराद्वार रोड स्थित विष्णु पेट्रोल पंप के पास एक विशाल और उग्र विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर जमकर प्रहार किया। नेताओं का कहना था कि केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियों और गलत मानसिकता के कारण आज पूरे देश की जनता बेतहाशा महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल और डीजल के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं, जिससे मालभाड़ा और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेट्रोल-डीजल के दामों को तत्काल कम कर आम जनता को राहत देने की मांग की।

भारी संख्या में जुटे दिग्गज नेता और कार्यकर्ता

इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से गिरधर जयसवाल,पिंटू ठाकुर,घनश्याम देवांगन,लाला सोनी,सम्सतमरेज खान,हेमू सोनी,कालू रघुनाथ अग्रवाल,भुरु अग्रवाल,जिवेंद्र राठौर,प्यारेलाल पटेल,पवन साहू, रशीद खान

सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही बेलगाम होती महंगाई और तेल की कीमतों पर अंकुश नहीं लगाया, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए अपने आंदोलन को और उग्र करेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689