*दिव्य दरबार की रामकथा में पहुंचे विधायक रामकुमार यादव एवं अधिवक्ता चितरंजय पटेल...*



 हर सनातन की आत्मा में बसते हैं प्रभु श्री राम... अधिवक्ता चितरंजय

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हर सनातन के आत्मा में बसते हैं, यह बात हिंदू जागरण मंच के जिला प्रमुख एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आचार्य पंडित अजय उपाध्याय(दिव्य दरबार पेंड्रवा धाम) की राम कथा में व्यास पीठ का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा। ग्राम कबारीपाली में समस्त ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित राम कथा में आज व्यास पीठ में विराजमान पंडित अजय उपाध्याय ने कथा के पंचम दिवस पर बताया कि भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन का हर क्षण हमको अपना कर्तव्य बोध कराता है जिसे आत्मसात कर हम कलियुग में भी रामराज्य की कल्पना को साकार करते हुए सुखी और समृद्ध समाज की स्थापना कर सकते हैं। 

विदित हो कि ग्राम कबारीपाली में हर साल रामकथा का आयोजन ग्रामवासियों के द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है तथा इसी तारतम्य में इस साल पंडित अजय उपाध्याय के मुखारविंद से रामकथा के साथ प्रतिदिन भव्य भंडारा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, विधायक रामकुमार यादव ने मुख्य यजमान पूर्व सरपंच माधव पटेल, वर्तमान सरपंच ओमप्रकाश पटेल, विनोद पटेल, छवि पटेल आदि के साथ कथा श्रवण कर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्ञात हो कि पंडित अजय उपाध्याय आज शनिवार 09.05.2026 को शाम कथा पंडाल में ही दिव्य दरबार में लोगों के भूत भविष्य की जानकारी के साथ समस्याओं का समाधान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689