झीरम घाटी के शहीदों को ग्राम पंचायत अचानकपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 


​अचानकपुर। जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अचानकपुर में झीरम घाटी के अमर शहीदों की स्मृति में एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर शहीदों को नमन किया।

​वीर सपूतों को किया याद

​कार्यक्रम की शुरुआत झीरम घाटी के शहीदों के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर देश और प्रदेश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

​वक्ताओं ने कहा- 'अमर रहेगा बलिदान'

​श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि झीरम घाटी की घटना छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे दर्दनाक और कभी न भूलने वाला अध्याय है। देश की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे नेता और सुरक्षा बल के जवान हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगे। उनका यह सर्वोच्च बलिदान हमें हमेशा सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर ठाकुर गुलजार सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी, अमित राठौर, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राम प्यारे, जनपद सदस्य सफीक खान, जागेश्वर सिदार, जनक राम पटेल, राम नारायण सिदार, राजेंद्र सिंह मैत्री, रवि शंकर सिदार,राधासिंह सिदार,पंचराम सिदार,तेरस राम लहरें, धनेश्वर सिंह, महादेव, मोहनलाल, भुवनेश्वर सिंह, विनोद कुमार,सहस सिंह,कुंजाम,सहस सिंह, लेखराम राठौर, गोवर्धन सिंह गोंड, श्याम कुमार सिदार, सत्येंद्र सिंह राज, काफी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस जन उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689