*गोरखापाली चर्चित कोटवार हत्या कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*|



नाम आरोपी-सुकदेव उर्फ कालु कुर्रे पिता दुजराम कुर्रे उम्र 32 साल ग्राम गोरखापाली चौकी सकर्रा, थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)|

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 04.03.2026 के सुबह वह बस्ती तरफ़ से अपने खेत के बोर के पास जा रहा था , डबरी तालाब के पास करीबन 11:00 बजे लगभग आनंद राम कुर्रे और कोटवार रथ राम गोंड वहीं पास में थे, उसी समय सुकदेव कुर्रे एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा हाथ में लकड़ी का बल्ली, कांड. लेकर आए और पुरानी रंजिश की बात को लेकर आनंद राम कुर्रे के साथ मिलकर एक राय होकर माँ, बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए लकड़ी का बल्ली और कांड. से प्राण घातक हमला करते मारपीट कर हत्या कर दिए है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी आनंद राम कुर्रे जो मालखरौदा के एक कमरा छुपा था को दिनांक 08.03.2025 को एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को दिनांक 09.05.2026 विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है | मामले में एक आरोपी सुकदेव कुर्रे फरार हो गया था। 

प्रकरण हत्या जैसे गंभीर अपराध का होने से *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिये थे जिसके परिपालन में आरोपी की सतत पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी सुकदेव कुर्रे को ग्राम गोरखापाली में घेराबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 30.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में स. उ.नि. आदित्य प्रताप सिंह , प्र.आर. दामोदर जयसवाल, पुष्पेंद्र कंवर, आरक्षक सेतराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689