भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी : टिकेश्वर सिंह गबेल



भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की है।

जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि नितिन नवीन का संपूर्ण राजनीतिक जीवन शुचिता, समर्पण और अथक परिश्रम का प्रतीक रहा है। छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर बिहार सरकार में मंत्री सहित संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का उन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद की शैली ने पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान की है।

श्री गबेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नवीन का मार्गदर्शन प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा है। उनके रणनीतिक कौशल, संगठनात्मक दक्षता और जमीनी पकड़ के कारण छत्तीसगढ़ में भाजपा को संगठन स्तर पर नई मजबूती मिली है। उनके दिशा-निर्देशों में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जिससे पार्टी की विचारधारा एवं लोककल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति नितिन नवीन की निष्ठा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता से आत्मीय संवाद स्थापित करने की उनकी सहज शैली सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करती है। सक्ती जिला भाजपा परिवार ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर मार्गदर्शन की कामना करता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689