विकास कार्यों और जनकल्याण पर जोर: मालखरौदा जनपद पंचायत की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

 


 दिनाँक 21,05,2026 को जनपद पंचायत मालखरौदा के सभा कक्ष में सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुआ। उक्त बैठक में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से संबंधित विभाग का समीक्षा कर आवस्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया। सांथ ही कृषि विभाग को खाद बीज की भंडारण, विजली विभाग को बरसात के पूर्व पेट्रोलिंग व आवस्यक सुधार, शिक्षा विभाग को पुस्तक और गडवेश की समुचित वितरण, ग्रामीण यांत्रिक विभाग को नल जल योजना की सुधार व पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, तथा स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाई व अस्पतालों में पीने का पानी व साफ सफाई के संबंध में, आवस्यक ब्यवस्था प्रदान करने का निर्देश दिया गया। सांथ ही अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को कारण बताव नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पारित कर जनपद पंचायत मालखरौदा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव के सांथ सांथ बृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, के 69 हितग्राहियों व परिवार सहायता राशि, जैसे जनकल्याण के सभी पात्र प्रकरणों को स्वीकृत करते हुए सर्व सम्मति से पारित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689