सक्ती। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स CG-01 स्वर्णिम के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट लीनेस क्लब सक्ती द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के कुशल नेतृत्व में 'डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अन्न दान' के अंतर्गत एक निर्धन परिवार की सहायता की गई।
परियोजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षेत्र के एक गरीब परिवार में बेटी के विवाह का अवसर था, जिसे देखते हुए डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल ने परिवार को आवश्यकतानुसार राशन सामग्री और आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने बेटी को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।
इस सेवा कार्य के अवसर पर सचिव लीनेस निकहत करीम खान, कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे, लीनेस मंजु जायसवाल, लीनेस अनीता सिंह, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन एवं लीनेस कलेश्वरी साहु सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। क्लब के इस मानवीय प्रयास की नगरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ