*सात दिवस का अल्टीमेट बिधुत आपूर्ति समस्या हल नहीं हुई तो करेंगे जन आंदोलन एवं चक्का जाम*



छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेश के सदस्यो ने कार्यपालन यंत्री विद्युत( डी) भारद्राज को दिया ज्ञापन 

सक्ती-सक्ती नगर में कुछ दिनों से लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है बिना किसी पूर्व सूचना के आपूर्ति बंद होने के कारण आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। वर्तमान में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है और इसी समय में आपके विभाग द्वारा लगातार दिन में 10 से 20 बार आपूर्ति बंद होना समझ से परे है। लगातार रात में भी 3 से 4 घंटे आपूर्ति बाधित हो रही है जिससे लोगों में काफी आक्रोश और नाराजगी बढ़ रही है।

यदि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के द्वारा 7 दिवस पश्चात विशाल आंदोलन एवं चक्का जाम किया जाएगा। उक्त आंदोलन में कोई भी घटना घटती है तो उसकी सम्पूर्ण जवाबदेही विद्युत विभाग की होगी।

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन विद्युत विभाग से जनमानस की समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने की मांग करता है।ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, जिला प्रवक्ता राजीव लोचन ठाकुर, सचिव नितिन सोनी ,गोपाल गौतम, अनुरूध अग्रवाल उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689