*ग्राम पंचायत धमनी में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा*

 


सक्ती - जिले के ग्राम पंचायत धमनी में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

 ग्राम पंचायत धमनी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम के जनप्रतिनिधि, युवा वर्ग, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा में बाबा साहब के चित्र को सुसज्जित स्थापित किया गया था, वहीं सहभागी “जय भीम” के नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सामाजिक और समानता का संदेश दे रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया।

शोभायात्रा के समापन के बाद ग्राम पंचायत परिसर में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के उनके संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इसके पश्चात केक काटकर बाबा साहब की जयंती को उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामवासियों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में अनुशासन एवं उत्साह का विशेष समन्वय देखने को मिला।

ग्राम पंचायत धमनी में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, भाईचारे और बाबा साहब के विचारों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बना रहा, जिसमें गांव के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689