*आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा वार्ड नंबर 2 सक्ती में अवैध शराब कारोबारी पर कार्रवाई*

   


          

                   सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में * दिनांक 14/04/26* को आबकारी वृत्त जैजैपुर में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 2 कसेर पारा थाना सक्ती* में *राजेश टंडन पिता पंचराम* उम्र 41 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से तीन नग प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर भरी *कुल मात्रा 6 लीटर महुआ शराब* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।

                     उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी स्टाफ कमलेश , परसराम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689