सक्ति अग्रवाल सभा की कमान फिर श्यामसुंदर के हाथ, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

 



सक्ति। अग्रवाल सभा शक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक 17 मार्च को स्थानीय हटरी धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से श्यामसुंदर अग्रवाल को आगामी सत्र के लिए पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्वाचन पर समाज के वरिष्ठ जनों ने रोली-तिलक लगाकर और अग्रसेन दुपट्टा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

​संगठन को मिलेगी नई मजबूती

​पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर श्यामसुंदर अग्रवाल ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी के बताए सेवा और रचनात्मक मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का कार्य करेंगे।

​होटल गिरिराज रेन बसेरा में खुलेगा 'बायोडाटा सेंटर'

​बैठक में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को स्टेशन रोड स्थित होटल गिरिराज रेन बसेरा में बायोडाटा सेंटर संचालित होगा।

​समिति का गठन: इस केंद्र के संचालन के लिए रामावतार अग्रवाल, अमरलाल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल (बाघ बीड़ी), अशोक खेतान, मुकेश अग्रवाल (साईं कंप्यूटर) और हरिओम अग्रवाल की समिति बनाई गई है।

​प्रमुख एजेंडे और निर्णय:

​रायपुर परिचय सम्मेलन: 4 एवं 5 अप्रैल को रायपुर में आयोजित होने वाले प्रादेशिक वैवाहिक परिचय सम्मेलन में सक्ति से बड़ी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

​अग्र धरोहर पत्रिका: रायपुर अग्रवाल सभा द्वारा प्रकाशित होने वाली इस पत्रिका में शक्ति के दानदाताओं और उनके द्वारा स्थापित प्रकल्पों की जानकारी भेजी जाएगी।

​कन्या भवन निर्माण: बैठक में 'कन्या भवन' के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिष्ठित समाजसेवी पवन अग्रवाल (सुपुत्र स्व. सेदुराम जी अग्रवाल) की पहल से इस कार्य को शीघ्र गति मिलेगी।

​सदस्यता अभियान: सुधीर अग्रवाल व महेश अग्रवाल (अधिवक्ता) के सुझाव पर संगठन विस्तार के लिए प्रत्येक अग्रवाल परिवार को जोड़ने हेतु विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

​वरिष्ठों का मिला मार्गदर्शन

​पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सक्ति का अग्रवाल समाज लंबे समय से सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी यह सक्रियता बनी रहनी चाहिए। बैठक में आनंद अग्रवाल, गोविंद राम कथूरिया सहित अन्य वरिष्ठों ने भी अपने सुझाव रखे। नवीन कार्यकारिणी के गठन का सर्वाधिकार सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को सौंपा गया।

​बैठक में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस अवसर पर कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, मुकेश बंसल, राजकुमार राजू, जगदीश बंसल, अमरलाल ठेकेदार, सुरेश बाघ बीड़ी, अरुण अग्रवाल, ऋषि गोयल, अनुराग जिंदल, पीयूष कथूरिया, हरिश्चंद्र कालू, गोपाल अग्रवाल, रवि गोयल, राजीव आरके, पूनम चंद अग्रवाल, राकेश शांति पैलेस, वीरेश डीएम, संतोष अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अनूप कथूरिया, सौरभ गर्ग, आदित्य राजा, राजेंद्र गुड्डू, प्रकाश ट्राली, अभिषेक श्री अनुराग, रितेश, अनिल, अमन गर्ग, विवेक, दीपक, आयुष, अर्पित, चमन डीएम, रिंकू, अजय अज्जू, प्रतीक, मांगेराम और रवि अशोका सहित भारी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689