ऑल इंडिया लीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट सी जी -1 स्वर्णिम में लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुंजन हायर सेकेण्डरी स्कूल सक्ति में डायरेक्टर नितिन सोनी की उपस्थिति में आयोजित किया गया , मुख्य अतिथि सक्ति नगर अधीक्षक टी आई लखनलाल पटेल एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अरविन्द भारद्वाज एवं डायरेक्टर नितिन सोनी का जूनियर क्लब सक्ति की अध्यक्ष पायल साहू एवं कोषाध्यक्ष रागिनी साहू द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया एवं लीनेस क्लब के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया मंच संचालन चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो ने किया ।
मुख्य अतिथि सक्ती नगर अधिक्षक पटेल जी ने सभी विधार्थीयो , शिक्षकगण एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध की जानकारी देते हुए कहा कि हम सब को साइबर अपराध से बचने हेतु जागरूक होना होगा और हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराध से बचने हेतु जागरूक करे उन्होंने साइबर अपराध के लिए एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर संपर्क बताया इसमें तत्काल सूचना करने को कहा विशिष्ट अतिथि वकील अरविन्द भारद्वाज ने भी सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में मोबाइल की उपयोगिता बढ़ी है अधिकांश कार्य आनलाइन होने के कारण बैंक डिटेल एवं अन्य डिटेल लिंक के माध्यम से ले लेते है हमें सतर्क रह मोबाइल का उपयोग करना चाहिए और सभी बच्चों को कहा कि अगर आप से कोई गलती हो जाती है तो अपने से माता पिता एवं अपने से बड़ों को अपनी सभी बात शेयर करने को कहा तत्पश्चात संस्थापक नितिन सोनी द्वारा एंटी डिप्रेशन वर्कशॉप कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों को परीक्षा पूर्व तैयारी शुरू कर नियमित रूप से पढ़ाई करने को कहा गया तथा मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के लिए बच्चों को संबोधित किया तथा संतुलित भोजन एवम् सही दिशा निर्देश पर ध्यान केंद्रित किया तथा स्कूल की शिक्षिका वेदिका पटेल ने भी बच्चों को उचित मार्गदर्शन दिया, तत्पश्चात क्लब के सदस्यों ने भी सभी बच्चों को उचित मार्गदर्शन दिया, कार्यक्रम में मनीषा भारद्वाज का सराहनीय सहयोग रहा , इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लीनेस अनीता सिंह, पूर्व अध्यक्ष लीनेस विजिया जायसवाल, लीनेस अनीता राठौर, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल ,एवं स्कूल स्टाफ छात्र छात्राएं उपास्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ