साकरेली कला में अन्नदान के साथ माँ शाकंभरी देवी जयंती धूम धाम से मनाया गया





 सक्ति — आज ग्राम साकरेली कला में माँ शाकंभरी देवी जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से अन्नदान (छेर छेरा)कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान माँ शाकंभरी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ आयोजकों ने बताया कि अन्नदान का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।

इस कार्यक्रम में समस्त मरार पटेल समाज के सदस्य एवं 

ग्राम के वरिष्ठ जन, जनप्रतिनिधि एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंत में ग्रामवासियों ने माँ शाकंभरी देवी से ग्राम की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689