SDOP चांपा श्री यदुमणि, थाना प्रभारी बिर्रा श्री जय कुमार साहू व पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम करही पहुंचे

 



शक्ति जनपद पंचायत जैजैपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करही गांव में हाल ही में हुई हत्या की श्रृंखला ने पूरे गांव को असुरक्षा, संशय और तनाव से भर दिया था। उपसरपंच महेंद्र बघेल की हत्या, उसके उपरांत मनोज कुमार कश्यप और सूरज कुमार यादव की साजिशन ज़हर देकर हत्या — इन घटनाओं ने सामाजिक ताने-बाने को गहराई से झकझोर दिया। सीमावर्ती, बड़ी आबादी और बहुजातीय संरचना वाले इस गांव में पहले से ही अवैध शराब और अवैध रेत परिवहन जैसी समस्याएं चुनौती बनी हुई थीं। थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में हाल ही में दो दुर्भाग्यपूर्ण बड़े बड़े घटना हुई है, जिसमें गांव की सामाजिक ताने बाने को झगझोर कर रख दिया, इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) स्वयं SDOP चांपा श्री यदुमणि, थाना प्रभारी बिर्रा श्री जय कुमार साहू व पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम करही पहुंचे और गांव के बीचों -बीच चौपाल का आयोजन किया। जहां पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले का हर गांव गुल दस्ते की तरह हैं, जिसमें तरह तरह के फूल रहते है। एक दूसरे की सम्मान करना है, हर संभव मदद करना है मिलजुल के रहना है। उसके बाद पुलिस अधीक्षक पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे मृतक उप सरपंच महेन्द्र बघेल की छोटी बच्ची बायरा बघेल को पेंड्री हसौद में दाखिल कराया गया था, जो वर्तमान में स्कूल जाना बंद कर दी थी जिसको फिर से पढ़ने के लिए स्कूल में दाखिला कराएगी, जो भी स्कूल का खर्चा आएगा पुलिस वहन करेगी। इसी प्रकार मृतक मनोज कुमार कश्यप की बेटी सोनिया कश्यप जो 12 वी के बाद कॉलेज नहीं जा रही थी जिसको कॉलेज जाने आगे पढ़ाई करने के लिए बोले।

बैठक में हुई मुख्य चर्चा

ग्रामीणों के बीच वर्तमान हालात, तनाव और असुरक्षा की भावना पर खुली बातचीत।

पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है, इस भरोसे को मजबूत किया गया।

जातीय विविधता को “माला के मोती” की तरह जोड़कर रखने की अपील।

अवैध शराब और अवैध कारोबार करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई का आश्वासन।

युवाओं को पढ़ाई, खेलकूद, संगीत और अन्य हुनर की ओर प्रेरित करते हुए अपराध से दूर रहने का संदेश।

अपराधियों और सामाजिक तत्वों को चेतावनी

पुलिस अधीक्षक ने सख्त लहजे में कहा — हिंसा और अपराध की राह पर चलने वालों को सुधर जाना चाहिए। यदि नहीं सुधरे तो पुलिस की कानूनी कार्रवाई इतनी कठोर होगी कि अपराध करना हमेशा के लिए भूल जाओगे। कानून अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा पीड़ित परिवारों से मानवीय संवाद बैठक उपरांत पुलिस अधीक्षक ने मृतक महेंद्र बघेल, सूरज कुमार यादव और मनोज कुमार कश्यप के परिजनों से मिले। उन्होंने ढांढस बंधाया, छोटे बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया और आश्वस्त किया कि दोषियों को न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस विभाग हर दुख-सुख में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहेगा।

भविष्य की ठोस कार्ययोजना

बैठक में आगे की दिशा तय करते हुए निम्न निर्णय लिए गए :

1. महिला कमांडो टीम का गठन — आने वाले दिनों में अवैध शराब पर रोकथाम और गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने के लिए पुलिस के साथ मिलकर महिला कमांडो सक्रिय होंगी।

2. संयुक्त विभागीय कार्रवाई — अवैध रेत परिवहन रोकने के लिए जिला शक्ति के माइनिंग विभाग और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

3. सामुदायिक पुलिसिंग — गांव की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए पुलिस -ग्रामीण साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। यह शांति समिति की बैठक सिर्फ़ पुलिस की सख़्ती का नहीं, बल्कि उसकी मानवीय संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और भविष्य की ठोस योजनाओं का प्रतीक बनी। ग्राम करही को यह भरोसा दिलाया गया कि उपरोक्त बैठक में गांव के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, युवागण सहित लगभग 200 लोग उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689