*आबकारी वृत्त सक्ती की शराब विक्रेताओ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*




सक्ती कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज *दिनांक 25/9/25* को *वार्ड नंबर 15 परसदाखुर्द थाना सक्ती* में *सतखोजन जांगड़े पिता छोटू जांगड़े* के द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की मुखबिर सूचना पर पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने पहले छद्म खरीददार से शराब की खरीदारी कराई बिक्री की पुष्टि होने पर *सतखोजन जांगड़े पिता छोटू जांगड़े* के घर से एक प्लास्टिक बोरी में छिपा कर रखा 2 पीले प्लास्टिक जरीकेन में भरा 10 लीटर और 7 नग प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 14 लीटर महुआ शराब कुल मात्रा *24 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया।   


इसी प्रकार *ग्राम परसदाखुर्द थाना सक्ती* में महुआ शराब बिक्री की शिकायत में *ब्रिजलाल जांगड़े पिता बूंदराम* वार्ड नंबर 15 परसदाखुर्द से महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर छापामार कार्रवाई में 6 नग प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर *कुल 12 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया। 


  आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की *धारा 34 (1) क 34(2) 59* के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, महिला स्टाफ भारती यादव, कमलेश यादव, परस कहरा और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689