कानूनी ज्ञान से सशक्त हुईं सक्ति की छात्राएँ: न्यायाधीश शिवहरे ने दी अधिकारों की जानकारी।



 26 सितंबर 2025 को नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ति में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में माननीय श्री प्रशांत कुमार शिवहरे, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विशेष रूप से उपस्थित छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के विषय में बताया और जागरूक किया।

   श्री शिवहरे ने छात्राओं को घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, और विधिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं और कानूनी व्यवस्था का सही रूप से लाभ उठा सकती हैं।

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवतियों में कानूनी ज्ञान बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना था। छात्राओं ने इस पहल को काफी उपयोगी और प्रेरणादायक माना इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य विजय देवांगन, आशुतोष तिवारी, टी आर जायसवाल, राम राज चौहान, प्रो रेणुका यादव,किरण कश्यप,शशि कमलेश, राजलक्ष्मी सिंह, नीतू चौहान, कमलेश्वरी चंद्रा, कामिनी सिडार, बनवासी राम,संजीव भारती, इश्वर पंकज,विनोद खूंटे, झगर सिंह,योगेश सिंह, कमल देवांगन,एवं सभी छात्राएं सहित पीएलवी मनीष साहू उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे.के. फिश सप्लायर

संपर्क करें: 9300979995

अभी कॉल करें!
Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689