जिला सक्ति : एनएचएम कर्मियों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी, माँ अष्टभुजी अड़भार के द्वार लगाई अर्जी




सक्ति जिले में एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 25वें दिन भी जारी रही। लगातार आंदोलनरत कर्मचारियों ने आज अलग अंदाज़ में अपनी आवाज़ बुलंद की। उन्होंने मनोकामना रैली निकालकर माँ अष्टभुजी मंदिर पहुँचकर अपने दस सूत्रीय मांगों के संबंध में अर्जी लगाई।

कर्मचारियों का कहना है कि वे बीते दो दशकों से स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं। कोविड जैसे कठिन समय में भी उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया। इसके बावजूद सरकार उनकी अनदेखी कर रही है, जिसके चलते उन्हें मजबूरीवश हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करना, सेवा शर्तों में सुधार और भविष्य की गारंटी जैसी बातें शामिल हैं। उनका कहना है कि सरकार ने चुनाव के दौरान इन मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं की गई।

माँ अष्टभुजी के दरबार में अर्जी लगाकर कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि उनकी मनोकामनाएँ अवश्य पूर्ण होंगी और जल्द ही सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती, तब तक यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे.के. फिश सप्लायर

संपर्क करें: 9300979995

अभी कॉल करें!
Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689