अग्रसेन जयंती समारोह 2025 समिति के सदस्य पहुंचे प्रत्येक घर, एक ईंट-एक रुपये भेंट कर पहुंचाया अग्रसेन जी का संदेश, सह परिवार पहुंचने का दिया निमंत्रण..



सक्ति l शहर में इस साल 2025 में अग्रसेन जयंती महोत्सव की सबसे खास बात यह है कि समिति के सदस्यों द्वारा शहर के लगभग 20 स्थानो पर जहां महाराजा अग्रसेन जी द्वारा बताए गए एक ईंट-एक रुपए के संदेश को समाज बंधुओ एवं अन्य समाजों तक भी प्रचारित करने की दिशा में जगह-जगह उनके स्टैचू स्थापित किए गए हैं, तो वहीं 22 सितंबर को आयोजित श्री अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह एवं शोभा यात्रा से पूर्व 19 सितंबर की शाम समिति के सदस्यों ने शहर के एक-एक अग्रवाल परिवारों के दरवाजे पर जाकर उन्हें एक ईंट एवं एक रुपए भेंट करते हुए जयंती समारोह में आने का निमंत्रण दिया, तथा बताया कि महाराजा अग्रसेन जी ने एक ईंट -एक रुपए के माध्यम से जो सेवा के काम एवं दान करने की परंपरा शुरु की, यह आज उन्ही बातों को हमारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने हेतु सादर प्रेषित है, तथा शक्ति शहर में जयंती समिति की इस पहल की जहां सर्वत्र प्रशंसा हुई तो वहीं एक ईंट-एक रुपए के माध्यम से आज पूरी दुनिया में अग्रवाल समाज ने अग्रसेन जी के सिद्धांतों एवं उनके विचारों को आत्मसात करने की दिशा में पहल की है एवं शक्ति शहर में भी इस पहल से आने वाली नई पीढ़ी में भी इन विचारों को लेकर निश्चित रूप से एक नई क्रांति आएगी l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689