छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शक्ति तथा जिला प्रशासन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29 अगस्त को सामुदायिक भवन, शक्ति में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष 29 अगस्त को हाकी के जादूगर,हाकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप मे मनाया जाता है.
कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना, खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र मैं सर्वप्रथम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की.
इस अवसर पर मंच पर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद शक्ति), श्री आयुष शर्मा (जिला पंचायत सदस्य), श्री भवानी तिवारी (जिला मंत्री )भाजपा मण्डल अध्यक्ष, संजय अग्रवाल मण्डल महामंत्री,भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति अरुण कुमार सोम, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शक्ति डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी शक्ति श्री दिलीप पटेल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद शक्ति श्री प्रहलाद पांडे, नगर पालिका के कर्मचारी गण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कराते, फुटबॉल, एथलेटिक्स, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट तथा अन्य खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
सम्मानित खिलाड़ियों में कई राष्ट्रीय स्तर के विजेता और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी शामिल रहे।
साथ ही, खेल प्रशिक्षकों के योगदान को भी सराहा गया और उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित प्रशिक्षकों में:
एन. पी. गोपाल — एथलेटिक्स
स्नेहाशीष डे — कराते
दीपक गुप्ता — फुटबॉल
अनिल कुर्रे -कबड्डी
रहे.
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी श्री हरि पटेल के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, विभिन्न विद्यालयों के पीटीआई, खेल प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ के अथक परिश्रम से यह भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी का विशेष योगदान रहा है.
कार्यक्रम का समापन एक विशेष रस्साकशी प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में जनप्रतिनिधियों की टीम विजेता रही।
मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा:
> “खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। हमारे जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का जो जौहर दिखाया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।”
इस अवसर पर सांसद महोदय द्वारा सभी को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई गई और सभी ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प भी लिया
कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन श्री सुरेश जयसवाल, व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा तथा श्री देवाशीष बनर्जी, व्याख्याता, सेजेस कशेर पारा सक्ति, द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.
===/===

0 टिप्पणियाँ