*रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री नारायण प्रसाद मौर्य की अनोखी पहल*


*रक्षा बंधन पर कोड़के भाई ने लिया सिर्फ दुआओं का किराया...*

सक्ती शहर में रक्षाबंधन का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री नारायण प्रसाद मौर्य (कोंडके) ने अपनी परम पूजनीय माता श्रीमती स्व. भगवती बाई मौर्य की स्मृति में लगातार तीसरे वर्ष एक अनोखी पहल की। उन्होंने शहर की सभी बहनों को अपने भाइयों तक राखी बांधने पहुँचाने के लिए निःशुल्क ऑटो रिक्शा सेवा प्रदान की

*निःशुल्क ऑटो रिक्शा सेवा का लाभ*

इस सेवा का लाभ वार्ड नंबर 1 से 18 तक की 80 बहनों ने उठाया। बहनों ने इस नेक कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और श्री नारायण प्रसाद मौर्य जी को ढेरों आशीर्वाद दिया।

*श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार का योगदान*

इस सेवा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सहयोग से यह पहल और भी सफल हो सकी।

*श्री नारायण प्रसाद मौर्य की पहल की सराहना*

शहर के लोगों ने श्री नारायण प्रसाद मौर्य की इस पहल की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। यह पहल न केवल बहनों के लिए सहायक साबित हुई, बल्कि शहर में भाई-बहन के पावन पर्व को और भी खास बना दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689