हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर सक्ती जिला भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

 


सक्ती- भारतीय जनतापार्टी जिला सक्ती द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के साथ ही तिरंगा यात्रा निकालने नगर एवं ग्रामीण स्तर पर करने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचकर झंडा लगाने ,सभी में देश प्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य से भाजपा जिला सक्ती ने कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा जी एवं प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव जी शामिल हुई भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सक्ती में जिला भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा लगाने शहर तथा ग्राम स्तर पर सभी के घरों में तिरंगा लगाने एवं तिरंगा यात्रा निकालने की रूपरेखा पर विस्तृत मार्गदर्शन हेतु कार्यशाला रखी गई थी जहां *मुख्य वक्ता निर्मल सिन्हा जी* ने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला एवं कहा कि आमजन मानस में देशभक्ति की भावना एवं सभी में देश प्रेम की भावना जगाने हमारे कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि प्रत्येक मंडलो में बूथ स्तर पर घर-घर जाकर तिरंगा झंडा लगाएंगे एवं शहर ग्राम स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालना है जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य शहर वासियों को इस अभियान से जोड़े और वृहद तिरंगा यात्रा निकाले जिसमें मुख्य रूप से 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया है साथ ही 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ता द्वारा सुनिश्चित किया जाए जहां तक संभव हो सके बच्चों के हाथ से ध्वजारोहण करवाया जाए और 15 अगस्त को शाम को तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतारना सुनिश्चित किया गया है 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों युद्ध स्मारको के पास स्वक्षता अभियान चलाना है हम सबको मिलकर कार्यकर्ता व नागरिकों के साथ उपरोक्त बताई गई तिथि में मंडल में तिरंगा यात्रा निकालना है अपने आसपास स्वक्षता रखने एवं सभी मंडलों में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा जी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की *कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव जी* ने तिरंगा यात्रा के चरणबद्ध कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 14 अगस्त तक आप सभी कार्यकर्ता बूथ के ज्यादा से ज्यादा घरों पर तिरंगा झंडा लगाने का कार्य कर ले यह अभियान स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग की थीम पर आधारित होगा आप सभी कार्यकर्ता नगर वासी एवं ग्राम वासियों को अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित भी करेंगे साथ ही सभी कार्यकर्ता अपने घरों में तिरंगा लगाएंगे एवं सेल्फी खींचकर अपलोड करेंगे एवं भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में डालेंगे भी तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्य अधिक से अधिक संख्या में शहर एवं ग्राम वासियों को जोड़ने का कार्य करेंगे *वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल जी ने कहा कि* हम सभी अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाएंगे उस समय पूरा परिवार के लोग मिलकर मिलकर झंडा लगाए विशेषरूप से घर के बच्चों को भी तिरंगा लगाते समय साथ में रखे जिससे बच्चों में बचपन से ही देश प्रेम की भावना जागृत हो कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नेतराम चंद्रा ने किया एवं जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने आभार व्यक्त किया इस कार्यशाला में जिला के पदाधिकारीगण, मंडलो के अध्यक्ष एवं महामंत्री पदाधिकारी जिला एवं मंडल महिला मोर्चा,युवा मोर्चा सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी/प्रभारियों ने भाग लिया उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भूषण चंद्रा,अमृतलाल चंद्रा,संजय रामचंद्र,सक्ती जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ,मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा जैजैपुर जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खूंटे , सुश्री अन्नपूर्णा राठौर,रूपा सिंहदेव, रामनरेश यादव युवामोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश साहू,प्रकाश साहू रंजीत अजगले सभी मंडल के अध्यक्ष गण अभिषेक शर्मा, गेंदराम मनहर पहलवान दास महंत,जीवेंद्र गबेल,दिनेश बरेठ भारत यादव , जिला मीडिया धनंजय नामदेव,अरुण शर्मा,विनोद पांडे , गोविंद देवांगन,राजेंद्र राठौर घसियाराम यादव,गजेंद्र राठौर विजय जायसवाल रोशन राठौर,परमेश्वर साहू,सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689