*स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का हुआ आयोजन,स्वतंत्रता दिवस पर सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में करेंगी ध्वजारोहण*



       

           सक्ती, 13 अगस्त 2025 //  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारी के लिए आज अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने डिप्टी कलेक्टर श्री विनय कुमार कश्यप ने ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि होंगी तथा ध्वजारोहण करेंगी। 

        कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुवे व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम सक्ती श्री अरुण सोम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689