*मालखरौदा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत तिरंगा कैनवास हस्ताक्षर और तिरंगा रैली में बढ़ चढ़ कर लोगों ने लिया भाग ,मालखरौदा में 1000 मीटर तिरंगा रैली के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन*




     सक्ती, 13 अगस्त 2025// जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बढ़ चढ़ कर लोगों ने लिया भाग । इस अवसर पर तिरंगा कैनवास हस्ताक्षर एवं हर घर तिरंगा सेल्फी जोन बनाया गया। साथ ही 1000 मीटर का तिरंगा रैली निकाला गया जिसमे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विकासखण्ड के विभाग प्रमुख जनपद कर्मचारी अधिकारीगण एवं महिला स्व सहायता समूहों के सक्रिय महिला हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त हर घर तिरंगा कार्यक्रम में  अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मालखरौदा श्री रूपेन्द्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा श्री संदीप कश्यप, विकास विस्तार अधिकारी श्री के. के. बरेठ, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा.या.से.)  श्री ज्ञानिकचंद जांगड़े के साथ-साथ मालखरौदा कलस्टर क्षेत्र के सरपंच और सचिव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी और कर्मचारीगण, स्व. सहायता समूहों के सक्रिय महिलाए, कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689